फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Married woman's tongue cut off when dowry is not received

दहेज न मिला तो विवाहिता की काट दी जीभ

Sun, 13 Sep 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman's tongue cut off when dowry is not received
दहेज न मिलने पर विवाहिता की काट दी जीभ
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की ससुरालियों ने कैंची से जीभ काट दी। पीड़िता ने पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव जंधेडी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी 12 मई 2019 को हरियाणा के जनपद करनाल के निगदू थाना क्षेत्र के गांव पसताना निवासी भीम के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। पति भीम, ससुर जगन्नाथ, सास कांता दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। ससुरालियों का जुल्म बढ़ा तो वह अपने मायके आ गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद ससुराल वाले उत्पीड़न न करने की बात कहकर ससुराल ले गए। पीड़िता का आरोप है कि 20-25 दिन पूर्व उसके पति भीम, ससुर जगन्नाथ व सास कांता ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। ससुराल वालों ने कैंची से उसकी जीभ आगे से काट दी। किसी तरह सूचना मिलने पर उसका भाई व मां ससुराल पहुंचे और उसे वहां से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed