फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Marriage of 364 couples completed under mass marriage scheme in the district

Shamli News: जिले में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 364 जोड़ों का विवाह संपन्न

Fri, 24 Nov 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Marriage of 364 couples completed under mass marriage scheme in the district
शामली ब्लाक कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान वर वधू को आ​र्शिवाद   देने पहुच
: डीएम और अन्य अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को दिए प्रमाण पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कांधला/ऊन/जलालाबाद/ कैराना। जिलेभर में बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 364 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर शामली, कांधला, ऊन, जलालाबाद में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नव दंपति को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
शमली में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि आप जो भी एक दूसरे को वचन देंगे उनको पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। सरकार द्वारा गरीब व्यक्तियों की पुत्री के विवाह हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में इस वर्ष का लक्ष्य 882 जोड़ों का है जिसको आने वाले समय में लक्ष्य के प्राप्त किया जाएगा। शामली में 24 जोड़ों की शादी संपन्न हुई, जिसमें 14 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़े रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अधिकारी डॉ. हरेंद्र, ब्लॉक प्रमुख शामली जयदेव मलिक, खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कांधला ब्लॉक में एमएलसी श्री वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 50 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 22 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़े रहे। इसके अलावा ब्लॉक ऊन में जिलाध्यक्ष भाजपा तेजेन्द्र निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख ऊन की उपस्थिति में 163 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 130 हिंदू व 33 मुस्लिम जोड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लॉक कैराना में 17 हिन्दू और 24 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसके अलावा नगर पालिका कैराना में 21 मुस्लिम जोड़ों का विवाह अध्यक्ष नगर पालिका की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

शामली ब्लाक कार्यालय में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के  दौरान   वर वधू को आर्शिवाद   देने पहुच

शामली ब्लाक कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान वर वधू को आर्शिवाद   देने पहुच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed