दुर्गा मंदिर के मेले में सज गए बाजार, तैयारियां पूरी
शामली, चौसाना। गढ़ी हसनपुर के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में शनिवार को मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले से पूर्व मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मेले में दूरदराज से दुकानदार अपने सामान बेचने के लिये पहुंचे हैं। मेले को लेकर प्रशासन भी सतर्क मोड पर है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में स्थित प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन होता है। जहां देश के विभिन्न प्रदेशों से लाखों लोग मां दुर्गा के दर्शन को आते हैं। शनिवार को मेले का आयोजन होगा। जिसके लिये मीना बाजार, चाट पकौड़ी की दुकानें, बच्चों के लिये हिंडोले, सर्कस इत्यादि सज गये। सुबह तीन बजे से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खुल जाएंगे। पुलिस-प्रशासन भी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये अलर्ट है। पुलिस का कहना है कि पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। संवाद

चौसाना क्षेत्र के गांव गढी हसनपुर का दुर्गा मन्दिर- फोटो : SHAMLI