फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market ready for Diwali, huge crowd of customers

Shamli News: दीपावली के लिए बाजार तैयार, ग्राहकों की उमड़ रही भीड़

Sat, 04 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Market ready for Diwali, huge crowd of customers
शामली गांधी चौक बजार में दीपावली पर सजावट के समान की खरिदारी करती महिला
शामली। दीपावली पर घरों में साफ-सफाई करने के बाद अब महिलाएं सजावटी सामानों की खरीदारी कर रही हैं। नगर के सभी मुख्य बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों की तैयारी भी पूरी है जिसमें विभिन्न प्रकार की झालर समेत सजावट के सामान मौजूद हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के नया बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों, सजावटी सामानों से सज गया है। लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। दीपावली के पर्व पर मकानों को सजाया जाएगा। इसके लिए बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। सजावट के सामान के साथ विभिन्न प्रकार की झालर बाजार में उपलब्ध है। सजावटी सामान की खरीदारी के लिए नगर की रेलवे रोड, नया बाजार, नेहरू मार्किट, कबाड़ी बाजार समेत कई बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि भले ही भारत में बनने वाली झालरों की कीमत चीनी झालरों से ज्यादा होती है, लेकिन वह जल्दी से खराब नहीं होती है। स्वदेशी झालर अगली दीपावली पर भी काम आ जाती हैं। बाजार में रंग-बिरंगे बिजली के बल्बों से लेकर अन्य सजावटी सामान अधिक दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जयपुर की झालर बढ़ा रही रौनक

इस बार बाजार में जयपुर की झालर की बिक्री की जा रही है, जो लोगों को भी काफी पसंद आ रही है। जयपुर से दीये, घंटा, गणेश, लड़ी समेत विभिन्न झालरों को बाजार में लाया गया है, जो देखने में भी काफी सुंदर है। यह भारतीय संस्कृति को दर्शाती है।

शामली  गांधी चौक बजार में  दीपावली  पर सजावट के समान की खरिदारी करती महिला

शामली गांधी चौक बजार में दीपावली पर सजावट के समान की खरिदारी करती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed