फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market, market, office will all remain closed

बाजार, मंडी, कार्यालय सब रहेगा बंद

Fri, 10 Jul 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Market, market, office will all remain closed
शामली रात्री 9बजे सुनसान पडा शिव चौक - फोटो : SHAMLI
शामली। दो दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने बताया कि संपूर्ण जनपद में समस्त कार्यालय एवं सभी शहरी व ग्रामीण हॉट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश रोडवेज की सेवाओं का प्रदेश के अंदर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 05 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा जारी करते हुए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इस अवधि में संपूर्ण जनपद में समस्त कार्यालय एवं समस्त शहरी व ग्रामीण हॉट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे। इस दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग व्यवस्था रहेगी। विशेष लॉकडाउन में प्रतिबंधों का अवहेलना उल्लंघन करने पर किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुएं खुली रहेगी
दो दिन के लॉकडाउन में सभी आवश्यक सेवाएं यथा-स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुले रहेंगे। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता-कर्मी व डोर-स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा। इनके किनारे स्थित पेट्रोल पंप एवं ढाबे पूर्ववत खुले रहेंगे। 10, 11 एवं 12 जुलाई को सफाई एवं स्वच्छता सैनिट्राइज करने के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसमें शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारी इस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। इनसे संबंधित कार्यालय भी खुलें रहेंगे। इन कार्यों में लगे हुए समस्त कोरोना वॉरियर, अधिकारी-कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र के आधार पर आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य व्यवस्था संबंधित प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस अवधि में आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय एवं इन प्रतिबंधों से मुक्त सेवाओं से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का पहचान पत्र ही ड्यूटी पास माना जाएगा। उनकी आवाजाही को रोका नहीं जाएगा। वृहद निर्माण कार्य यथा एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बडे़ निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे। प्रत्येक सार्वजनिक स्थल यथा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक, प्रतिष्ठान, चौराहों आदि पर जिला प्रशासन एवं पुलिस, नगर निकायों द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा कोरोना व संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बंद रहेंगे।

शामली रात्री 8.25 मिनट पर शराब के ठेके पर शराब लेते लोग

शामली रात्री 8.25 मिनट पर शराब के ठेके पर शराब लेते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली रात्री  8.40 पर  विजय चौक पर वाहनो को निकलवाते पुलिसकर्मी

शामली रात्री 8.40 पर विजय चौक पर वाहनो को निकलवाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर खडे यात्री

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर खडे यात्री- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर चैकिंग करते पुलिसकर्मी

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर चैकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली  गुरूद्वारा तिराहे पर बैरियर लगा कर चैकिंग करते पुलिसकर्मी

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर बैरियर लगा कर चैकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed