{"_id":"671fe3e6daba897148039d44","slug":"market-decorated-for-dhanteras-hope-for-good-business-shamli-news-c-26-1-aur1003-130859-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धनतेरस को लेकर सजे बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धनतेरस को लेकर सजे बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद
Tue, 29 Oct 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
शामली /कैराना। धनतेरस व दिवाली का खरीदारी के लिए बाजार पूरी तरह सज गए हैं। बाजारों में कपड़ा, जूता, साज सज्जा, बर्तन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानें सज गईं हैं। दुकानदारों ने भी अनेकों आकर्षक ऑफर निकाले हैं।
आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। कारोबारियों को इस बार 20 से 25 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। बर्तन बाजार में पीतल के बर्तन खूब पसंद किए जा रहे है। महिलाओं में कपड़ों में मलमल वाली साड़ी, जरकन व आकर्षक डिजाइनों के सूट महिलाओं को पसंद किए जा रहे है।
पानी से जलने वाले दियों की धूम
दुकानदार नीरज कुमार ने बताया कि पानी डालने जलने वाले दियों की अधिक मांग है। इनकी कीमत 15 रुपये प्रति दिया है। नए-नए डिजाइनों की इलेक्ट्रिक मोमबत्ती भी आई हुई है। जो काफी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
बाजार में स्वदेशी झालरों की मांग
दुकानदार राजकुमार ने बताया कि इस बार स्वदेशी झालरों की मांग ज्यादा है। ऐसे में चीन में बनी हुई झालरों को लोग कम पसंद करते नजर आ रहे हैं। अधिकतर लोग रंगीन एलईडी पाइप, प्रोजेक्टर, कंडील, हैंगिग लाइट काफी पसंद कर रहे है। दुकानदार राहुल व कुंवर ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
चांदी के गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों की भी मांग
ज्वेलर्स शानू व अवधेश ने बताया कि धनतेरस पर गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों की बढ़ी है। जिनकी कीमत आठ हजार से 25 हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि ग्राहक के ऑर्डर देने पर भी मूर्तियां बनाई जा रही है।
कैराना।सराफा यूनियन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि सोने चांदी के भाव बहुत अधिक है लेकिन धनतेरस व दीपावली पर चांदी के सिक्के, चांदी के बरतन व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियाें की खूब बिक्री हो रही है।
काजू बर्फी और पिस्ता बर्फी की बढ़ी मांग
बढ़ती कीमतों के बावजूद काजू बर्फी, काजूृ पिस्ता, बादाम बर्फी, बेसन लड्डू, चॉकलेट बर्फी की मांग है। दुकानदार राहुल, अमरीश ने बताया कि कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। पिछली बार से 20 प्रतिशत कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।