{"_id":"608da14a8ebc3e8d2f3e7ad7","slug":"market-closed-on-first-day-of-corona-curfew-deserted-roads-shamli-news-mrt5367431178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजार बंद, सड़कें सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजार बंद, सड़कें सुनसान
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में लागू तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन बाजार बंद रहने से सूने पड़े रहे। सड़कों पर भी सन्नाटा सा पसरा रहा। कुछ दुपहिया और चार पहिया वाहन सड़क पर नजर आए। पुलिस ने बेवजह वाहन लेकर निकले लोगों को फटकार लगाई और चालान किए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहा।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए शासन के निर्देश पर शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। पहले दिन शनिवार को शहर में दवा की दुकानों को छोड़कर सभी बाजार व दुकानें बंद रही। इसके चलते बाजार सुनसान पड़े रहे। सड़कों पर भी सूनापन छाया रहा। कुछ दुपहिया व चार पहिया वाहन सड़क पर दौड़ते नजर आए तो पुलिस ने उन्हें रोका और जानकारी की। पुलिस ने जो जरूरी काम से निकले, उन्हें तो जाने दिया और जो बेवजह सड़क पर निकले, उन्हें फटकार लगाते हुए वाहनों के चालान किए।
कैराना में कोरोना कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह के आवागमन पर प्रतिबंध रहा। शनिवार को कैराना नगर के बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रही, लेकिन पुलिस की सख्ती न होने के कारण लोग बेवजह घरों से निकलकर बाजारों में घूमते रहे। कुछ स्थानों पर डायल 112 के पुलिसकर्मी बाइकों पर बाजारों में गश्त करते नजर आए तो इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी चौराहे पर अपनी ड्यूटी करते नजर आए। वहीं अधिकतर लोगों ने अपने घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन किया।
विज्ञापन
पालिका की टीम ने किया सैनिटाइजेशन
कैराना। शनिवार को कैराना नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी उद्भव त्रिपाठी के निर्देश पर पालिका की टीम ने सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया, ताकि कोरोना संक्रमण न फैल सके।