फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market closed due to polling holiday, business came to a standstill

-विधानसभा चुनाव 2022: मतदान अवकाश से बाजार बंद, कारोबार रहा ठप

Thu, 10 Feb 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Market closed due to polling holiday, business came to a standstill
शामली में मतदान के दौरान सुनसान पड़ी सड़क। - फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतदान के मद्देनजर जिले के शहरो मेें पूरे दिन चाय, पान, बीडी, सिगरेट की दुकान और बाजारों बंद रहने से कारोबार ठप रहा। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शहर में जगह जगह मतदेय स्थलों, बस अड्डे, शहर के चौपलों पर फोर्स के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। सिर्फ मुख्य मार्गों पर हरियाणा - यूपी रोडवेज की बसो का संचालन रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के मतदान के दिन जिला प्रशासन ने शहरों मे वोटिंग के लिए अवकाश घोषित कर दिया था। जिससे शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, जलालाबाद, झिंझाना, ऊन, गढीपुख्ता, बनत, गढीपुख्ता में बाजार पूर्णतया बंद रहे। पान, बीडी सिगरेट, चाय और ढाबे बंद रहे। मतदान अवकाश से लोग खाने पीने की वस्तुओं से तरस गए। मतदान के कारण सवारियां कम निकलने से मुख्य मार्गों पर हरियाणा- यूपी रोडवेज की बसों का आवागमन जारी रहा। मतदान होने से सवारियां कम निकली। हरियाणा-यूपी रोडवेज की बसो में टोटा रहा। मतदान के कारण शामली में मंडी का कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed