फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market buzzing for Dhanteras, hope of rain

धनतेरस के लिए बाजार गुलजार, धनवर्षा होने की उम्मीद

Sat, 22 Oct 2022 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing for Dhanteras, hope of rain
दीपावली पर्व, सजाना है अपना प्यारा घर: बागपत के गांधी बाजार में दीपावली पर्व पर घर की सजावट के लिए ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत। धनतेरस के लिए बाजार गुलजार हो गया है और बाजार में धनवर्षा होने की उम्मीद है। बर्तन व्यापारियों ने स्टील, एल्युमिनियम, तांबा व पीतल के बर्तनों का पूरा स्टाक जमा किया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार बर्तनों के रेट में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद भी व्यापारियों को लग रहा है कि व्यापार अच्छा होगा। सजावट का सामान भी बाजारों में सज गया है और उनकी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, बिनौली आदि सभी जगह के बाजारों में धनतेरस के लिए दुकानों पर नए-नए तरह के बर्तनों का स्टॉक व्यापारियों ने रखा है। इसके अलावा शुक्रवार से दुकानों के बाहर भी बर्तनों के स्टॉल लगाने शुरू कर दिए गए हैं, जिससे दुकानों के बाहर बर्तन दिखाई देते रहे और दुकानों के अंदर भीड़ होने पर ग्राहकों को परेशानी भी नहीं हो। व्यापारियों का मानना है कि इस बार त्योहारों के सीजन में बाजारों में रौनक है और लोग खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

--
बर्तनों के दाम में तीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई
बागपत की शौकत मार्केट में बर्तन व्यापारी मोहम्मद फुरकान ने बताया कि बर्तनों के दाम में तीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी वह काफी बर्तन लेकर आए हैं, इस बार व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। बड़ौत के बर्तन व्यापारी दीपक जैन ने बताया कि इस बार धनतेरस से लेकर दीपावली तक बर्तन का अच्छा कारोबार होगा। बर्तन के दामों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फिर भी बर्तन खरीदने के ग्राहक दुकानों पर धनतेरस से पहले ही पहुंचने शुरू हो गए हैं। बड़ौत के व्यापारी संजय का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी तांबा, पीतल व स्टील के बर्तन मंगवाए गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तांबा व स्टील के ही बर्तन की मांग है। महंगाई के बाद भी लोग खरीदारी में रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पानी डालते ही जल रहे दीये की लाइट, झालर भी खूब चमक रही
बाजार में बर्तनों के अलावा घर की सजावट के लिए नए-नए डिजाइन की झालर भी खूब सजाई गई है, जिनकी खरीदारी के लिए लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। सजावट का सामान पहले ही लोग खरीदकर घरों में सजावट करने में लगे हैं। इसके अलावा बाजारों में कुछ नई चीजें भी आई है, जिनको लोग पसंद कर रहे हैं। बागपत के गांधी बाजार के व्यापारी शशांक शर्मा ने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा सजावट में फूलों वाली गोल्ड प्लेटेट झालर पसंद की जा रही है तो सेल वाला दीया भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिसमें पानी डालते ही जल जाता है। इनके अलावा भी काफी सजावटी सामान बाजार में पहुंचकर लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed