{"_id":"67fd6293e5a168262909f800","slug":"maples-academy-entered-the-finals-shamli-news-c-26-1-aur1003-140243-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मेपल्स एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मेपल्स एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में चल रही मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार का पहला सेमीफाइनल मैच मेपल्स एकेडमी और होली चाइल्ड एकेडमी की टीम के बीच हुआ। इसमें मेपल्स एकेडमी की टीम 17 रन से मैच जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीसीसी इलेवन शामली व बीएस एकेडमी मुंडेट के बीच होगा।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेपल्स एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 18.30 ओवर में ऑलआउट होकर केवल 146 रन बना पाई। सबसे अधिक रन आरव पंवार ने 28 गेंद में 49 रन व वंशपाल ने 11 में 21 रन बनाए। गेंदबाजी में विपक्षी टीम के राघव पंवार ने 2 और प्रीत शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी होली चाइल्ड की टीम ने 20 ओवर खेलकर ऑलआउट होकर 129 रन पर ही सिमट गई।
सबसे अधिक रन देवांश ने 29 में 28 व अनिकेत ने 17 गेंद में 27 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ दा मैच मेपल्स के वंशपाल रहे। अंपायर की भूमिका अमित व प्रवेश ने निभाई। कोच सन्नी ने प्लेयर ऑफ दा मैच खिलाड़ी वंशपाल को दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।