फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many Zilla Panchayat members on a picnic

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव नजदीक, -घरों से गायब होगए सदस्य,दूसरे प्रांतो में है सैर सपाटे पर-

Tue, 29 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Many Zilla Panchayat members on a picnic
कई जिला पंचायत सदस्य सैर सपाटे पर
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए भाजपा और सपा रालोद आमने- सामने है। जिला पंचायत सदस्यों पर सत्तारूढ़ भाजपा और सपा रालोद की निगाहें टिकी है। अध्यक्ष पद का चुनाव तीन जुलाई को है। दोनों खेमे के जिला पंचायत सदस्य परिवार सहित दूसरे प्रदेशों में सैर सपाटे पर हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से जिला पंचायत के वार्ड 14 की सदस्य मधु और जिला पंचायत के वार्ड एक से अंजलि रालोद-सपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं। अंजलि के नाम की सपा -रालोद का संयुक्त रूप से प्रत्याशी की घोषणा होने से खफा होकर अनुसूचित जाति कोटे से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बबली दूसरे खेमे में चली गई हैं। जिला पंचायत सदस्य के पति राकेश कुमार रालोद मुखिया जयंत चौधरी से मिले थे। इसके बाद में रालोद कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ग्रहण कर ली थी। अनुसूचित जाति कोटे से चुनी गई जिला पंचायत सदस्य को यह भरोसा था कि रालोद उसे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव मैदान में उतारेगा। हालांकि उनका विश्वास टूट गया। इसलिए वे दूसरे खेमे में खफा होकर चली गईं। ़
विज्ञापन

पिछले 11 दिन पूर्व शासन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा और सपा-रालोद अपना अपना जिला पंचायत अध्यक्ष जिताने के लिए जुट गए हैं। अध्यक्ष पद चुनाव के लिए निर्दलीय सदस्य का महत्व बढ़ गया है। दोनों खेमे निर्दलीय सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जीजान से जुट गए हैं। निर्दलीय सदस्यों को लुभाने के लिए आफर दिए जा रहे हैं। इसी बीच चुनाव की तिथि नजदीक आते देख दोनों खेमे के सदस्य अपनी परिवार समेत घरों से गायब होकर सैर सपाटे पर दूसरे प्रदेशों में चले गए हैं। ऐसे जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए हैं। हालांकि दोनों खेमे अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम आने के बाद असलियत सामने आएगी कि जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किस के सिर पर सजेगा। विदित है कि जिले में 19 जिला पंचायत सदस्य हैं। अध्यक्ष पद की जीत के लिए दस जिला पंचायत सदस्यों का वोट जीत का फैसला करेगा। दस जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में रोकने के लिए भाजपा, सपा-रालोद आमने- सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed