{"_id":"65e0da9209314ee6ed0a88c4","slug":"many-officers-including-district-social-welfare-officer-were-found-absent-during-inspection-shamli-news-c-26-1-sal1002-117257-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत कई अधिकारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत कई अधिकारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
शामली। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों की उपस्थिति की हकीकत को जाना। नदारद रहने वालों के वेतन काटने के भी निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय का निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुपस्थित पाये गए। निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि कार्यालय में 6 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें से धीरज पाठक, लेखाकार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि उक्त कर्मचारी की कुछ समय पहले दुर्घटना होने के कारण चिकित्सीय अवकाश पर चल रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय का निरीक्षण में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी उपस्थित पाये गए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि कार्यालय में 8 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें डा़ राजेन्द्र तिवारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी रूपेश कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी आशीष कुमार, सम्बद्ध सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए। डाॅ. राजेन्द्र तिवारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी रूपेश कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के अवकाश पर रहने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया गया है। आशीष कुमार को अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की दशा में आशीष कुमार का वेतन काटने की संस्तुति की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि कार्यालय में 21 कर्मचारी कार्यरत है, जिसमें से सुमन चौधरी, कनिष्ठ सहायक सचिन वर्मा, जिला सलाहाकार विनय कुमार, जिला सलाहाकार अविश कुमार, लेखा सहायक रेशू, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेन्द्र सिंह आदि ने अवकाश पर रहने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया। शेष अनुपस्थित कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सीडीओ ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी भी अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय का निरीक्षण में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कार्यालय का निरीक्षण में जिला जिला दिव्यांगजन अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। सीडीओ ने कहा कि नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समय समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा।