{"_id":"6081c6a68ebc3e24697bf0c8","slug":"many-families-were-imprisoned-in-homes-for-rescue-shamli-news-mrt5356176191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई परिवार बचाव के लिए घरों में हो गए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई परिवार बचाव के लिए घरों में हो गए कैद
विज्ञापन
शामली जवाहरगंज मंडी में अपने घर मौजूल पंकज जैन का परिवार
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई परिवार बचाव के लिए घरों में हो गए कैद
शामली। कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। शहर के कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने साथ ही दूसरों की सुरक्षा के लिए अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। अपने व परिवार के बचाव के लिए खुद को घरों में कैद कर लिया है। इन परिवार का एक-दो सदस्य ही बेहद जरूरी होने पर घर से बाहर जाता है।
जवाहर गंज मंडी निवासी पंकज जैन के परिवार के सभी सदस्य घर पर ही रहते हैं। पंकज जैन बताते हैं कि केवल वही घर के बाहर काम के लिए जाते हैं। बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलते और कोरोना से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतते हैं। बुजुर्ग और बच्चे घर में ही रहते हैं। वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी और असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार चौधरी का पूरा परिवार भी घर पर ही रहता है। वह बताते हैं कि विपत्ति में समय में लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। वह बताते हैं कि विपत्ति के ये दिन भी चले जाएंगे, यदि हम सब मिलकर मास्क लगाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सावधानी बरतेंगे।
शिव विहार कॉलोनी निवासी डा. राजेंद्र प्रसाद गोयल और कमला रानी के परिवार के सदस्य भी बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए घर से बाहर नहीं निकलते। वह अन्य लोगों से भी अपील करते हैं कि कोरोना की वजह से पूरा देश परेशान है। इस महामारी से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लोग खुद ही घरों में रहें तथा कोरोना से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें।

शामली शिव विहार कॉलोनी में कमला देवी का परिवार- फोटो : SHAMLI

शामली विनोद कुमार चौधरी का परिवार- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन