फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   many agencies beside police will interrogate

पुलिस के साथ कई खुफिया एजेंसियां करेंगी पूछताछ

Fri, 02 Aug 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
many agencies beside police will interrogate
शामली। जलालाबाद में पकड़े गए म्यांमार के युवकों से पुलिस के साथ कई एजेंसियां पूछताछ करेंगी। देश की आंतरिक सुरक्षा से मामला जुड़ा होने के कारण इस प्रकरण को शासन-प्रशासन गंभीरता से ले रही है। इसे लेकर लखनऊ और दिल्ली की कई खुफिया एजेंसियां म्यांमार के युवकों से पूछताछ करने के लिए शामली पहुंच सकती हैं। पुलिस और खुफिया तंत्र द्वारा अलग-अलग सवालों की लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन

28 जुलाई को जलालाबाद में म्यांमार निवासी मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक अब्दुल मजीद के साथ तीन भाई नोमान, फुरकान और रिजवान को गिरफ्तार किया था। इन चारों की मदद करने और पुलिस-प्रशासन को जानकारी न देने के आरोप में तीन मदरसा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए म्यांमार निवासियों से पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसमें उनके साथियों के आसपास के जिलों में छिपे होने का इनपुट मिला है। जिन्हें पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। रिमांड पर पूछताछ में भी पुलिस की प्राथमिकता में उनके साथियों को पकड़ना शामिल है। बताया गया कि रिमांड स्वीकृति की जानकारी लखनऊ और दिल्ली की खुफिया विभागों को जानकारी दे दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिस के साथ स्थानीय एलआईयू के अलावा आईबी, एटीएस मेरठ, एटीएस लखनऊ और दिल्ली की खुफिया एजेंसी शामली पहुंचकर म्यांमार के चारों युवकों से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस और खुफिया तंत्र ने पहले से ही होमवर्क करते हुए अलग-अलग सवालों की लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed