फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Manure, seed shops will open in lockdown

लॉकडाउन में खुलेंगी खाद, बीज की दुकानें

Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Manure, seed shops will open in lockdown
लॉकडाउन में खुलेंगी खाद, बीज की दुकानें
विज्ञापन

शामली। साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान खाद, बीज एवं कीटनाशकों की दुकानें खुली रहेंगी। जिला कृषि अधिकारी डा. हरिशंकर सिंह ने बताया कि किसानों को खाद, बीज एवं कीटनाशकों की आवश्यकता है। कृषि उत्पादन आयुक्त के आदेश पर लॉकडाउन के दिन शनिवार और रविवार को भी खाद, बीज एवं कीटनाशक की दुकानें खुली रहेंगी।

झिंझाना से चोरी का ट्रक थानाभवन से बरामद
थानाभवन। झिंझाना से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने मालिक की सूचना के बाद थानाभवन से बरामद कर लिया। फिलहाल दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने में बुलाया है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा के अनुसार क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी एक युवक ने फाइनेंस पर ट्रक खरीदा था। समय से किस्त न दे पाने के कारण करीब दो माह पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने देहरादून से ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पटियाला निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया। शुक्रवार को नए ट्रक मालिक के दोस्त हरपाल ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनका ट्रक झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पटनी के पास एक ढाबे पर खड़ा था, जहां से उसे चोरी कर लिया गया है। वर्तमान में जीपीएस के माध्यम से उक्त ट्रक की लोकेशन थानाभवन में दिख रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, ट्रक को लाने वाले सोंटा रसूलपुर निवासी युवक का कहना है कि उसकी मात्र एक डेढ़ लाख रुपये की किस्त बाकी थी और गाड़ी के सभी दस्तावेज उसके नाम पर ही हैं। यदि किसी तरह की अनहोनी हो जाए तो उसमें उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पुलिस के अनुसार पटियाला निवासी मालिक को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। उसके बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed