फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Manure picking up from sales centers

बिक्री केंद्रों से हाथोंहाथ उठ रहा खाद

Thu, 24 Jun 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Manure picking up from sales centers
शामली मंडी में स्थित इफको सेंटर पर खाद उतारते श्रमिक। - फोटो : SHAMLI
शामली। गन्ने की फसल में डालने को यूरिया के लिए मारामारी मची हुई है। खाद गोदामों पर यूरिया पहुंचने के साथ ही हाथोंहाथ उठान हो जाता है। किसान दो-दो दिनों तक यूरिया के लिए इंतजार करते रहते हैं। अप्रैल से अब तक जिले के बिक्री केंद्रों पर एक लाख 60 हजार 580 क्विंटल यूरिया पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिले में गन्ने का रकबा 80 हजार हेक्टेयर से अधिक है। बारिश से पहले किसान गन्ने की फसल में यूरिया डालते हैं इसलिए एकदम से यूरिया की मांग बढ़ गई। किसान अप्रैल से ही यूरिया का उठान कर रहे हैं। खरीफ सीजन के लिए अप्रैल से अब तक बिक्री केंद्रों पर एक लाख 60 हजार 580 क्विंटल यूरिया पहुंच चुका है। इसमें से एक लाख 20 हजार 77 क्विंटल यूरिया किसानों ने उठा लिया है जबकि लगभग 39 हजार 810 क्विंटल यूरिया ही बचा हुआ है। किसानों को प्राइवेट विक्रेताओं के पास यूरिया नहीं मिल रहा। सहकारी अथवा गन्ना समितियों पर खाद की गाड़ी पहुंचते ही मारामारी मच जाती है। किसानों को दो-दो दिन तक यूरिया का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शामली मंडी समिति स्थित इफको केंद्र पर ही अप्रैल से अब तक 12 हजार से ज्यादा कट्टे यूरिया का उठान हो चुका है। बृहस्पतिवार दोपहर भी एक ट्रक यूरिया पहुंचा था और कुछ किसान खरीद के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लिए खड़े हुए थे। गोदाम के कर्मचारियों ने बताया कि यूरिया का खूब उठान हो रहा है। गोदाम पर तीन दिन का ही यूरिया बचा है। हालांकि गाड़ी आ जाती है। इसके साथ ही जल्द ही खाद की रैक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जिले में खाद की किल्लत नहीं
एआर कोऑपरेटिव राजवीर सिंह ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। सहकारी एवं गन्ना समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला कृषि अधिकारी डा. हरिशंकर सिंह का कहना है कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed