{"_id":"5ff605bf8ebc3e2f811080f1","slug":"manita-karan-tops-in-district-level-competition-shamli-news-mrt5192426168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में मनिता-करन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में मनिता-करन अव्वल
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद के कालेजों में हुई जनपद स्तरीय शताब्दी गीत प्रतियोगिता में मनिता ने और प्रतीकात्मक लोगों प्रतियोगिता में करन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 26 दिसंबर से चार जनवरी के बीच जनपद के कालेजों में जनपद स्तरीय ऑनलाइन शताब्दी गीत और प्रतीकात्मक लोगो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका और चौधरी मान सिंह इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक संयुक्त रूप से रहे।
शताब्दी गीत प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, सहायक अध्यापक प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज के सहायक अध्यापक रवि कुमार रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज आल्दी की छात्रा मनिता ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान पब्लिक इंटर कालेज कैराना के छात्र करन ने और तीसरा स्थान जैन कन्या इंटर कालेज की छात्रा गिनीषा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक लोगो प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक दिनेश कुमार, सत्यनारायण इंटर कालेज के सहायक अध्यापक घनश्याम शर्मा रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पब्लिक इंटर कालेज कैराना के छात्र करन रहे।
द्वितीय स्थान जनता इंटर कालेज लिसाढ़ के मोनू ने और तीसरा स्थान राजकीय कन्या हाईस्कूल बंतीखेड़ा की छात्रा पायल शर्मा ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्या रुचिता ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर पहले तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के नाम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजे गए हैं।