{"_id":"60de09d28ebc3e549a494264","slug":"manipulation-for-zip-president-in-final-round-shamli-news-mrt545422246","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव: मतदान कल, जोड़तोड़ अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव: मतदान कल, जोड़तोड़ अंतिम दौर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ अंतिम दौर में
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए जोड़तोड़ अंतिम दौर में पहुंच गई है। केवल आज का ही दिन बचा है और तीन जुलाई को मतदान होना है। भाजपा के अलावा सपा-रालोद गठबंधन के नेता बहुमत पाने के लिए जोर लगा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन जुलाई को मतदान होना है। भाजपा से मधु एवं सपा-रालोद गठबंधन से अंजलि प्रत्याशी हैं। दोनों दलों के नेताओं ने अपनी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। एक-एक सदस्य को अपने पक्ष में करने के लिए मारामारी मची हुई है। दोनों पक्ष अपने पास जीत के लिए पर्याप्त सदस्यों का समर्थन होने की बात कह रहे हैं। मतदान को केवल एक ही दिन बचा है। इसलिए जोड़तोड़ की कवायद और तेज हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को सपा-रालोद नेताओं ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि बागपत में जिस तरह का घटनाक्रम हुआ है, उससे विपक्ष के नेताओं में रोष है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।