फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Man will get freedom from bondage and salvation with pure mind: Swaroopanand

शुद्ध मन से मुनष्य को मिलेगी बंधन से मुक्ति व मोक्ष: स्वरूपानंद

Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Man will get freedom from bondage and salvation with pure mind: Swaroopanand
शुद्ध मन से मनुष्य को मिलेगी बंधन से मुक्ति व मोक्ष : स्वरूपानंद
विज्ञापन

शामली, कैराना। ऊंचा गांव मानव चेतना केंद्र आश्रम में चल रही भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि मन ही मनुष्य के बंधन व मोक्ष का कारण है। मन के कारण मनुष्य मेरा, तेरा के चक्कर में लगा रहता है। लेकिन यह संसार एक भ्रम है, यहां किसी को सदा नहीं रहना है।

सोमवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में चल रही श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा यज्ञ के चौथे दिन स्वामी विशुद्धानंद महाराज के शिष्य स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि सब कुछ सुख-दुख मन पर निर्भर करता है। लोभी मनुष्य कभी सुखी नहीं हो सकता। तपस्या से समस्या दूर होती है। जहां तपस्या होती है वहां दुख नहीं ठहरता। उन्होंने कहा कि अगर मोक्ष को पाना है तो गुरु की शरण में आना चाहिए। गुरु के बिना मनुष्य को ज्ञान नहीं हो सकता। काम, क्रोध, मोह, लोभ व अहंकार का फंद गुरु जी के चरण शरण में ही कट सकता है। मोक्ष प्राप्ति के लिए मनुष्य को सबसे पहले गायत्री मंत्र से मन को साफ कर लेना चाहिए, सदा संतुष्ट रहे, किसी से कोई आशा न रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed