फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Man who killed teenager due to mechanism arrested after ten years

Shamli News: तंत्र क्रिया के चलते किशोरी की हत्या करने वाला 10 वर्ष बाद गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man who killed teenager due to mechanism arrested after ten years
थानाभवन। पुलिस ने तंत्र क्रिया के चलते किशोरी की वीभत्स तरीके से हत्या करने के आरोपी दस हजार रुपये के इनामी अब्दुल हमीद को दस साल बाद झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां नाम बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन

मोहल्ला शाहविलायत निवासी खालिद की पुत्री उजमा (12) की 23 नवंबर 2012 को हत्या कर दी गई थी। उजमा की हत्या कर उसका धड़ मोहल्ले में ही स्थित एक खंडहर में पड़ा मिला था। जबकि सिर व पैर का हिस्से जलालाबाद में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले थे। मामले में थाना भवन पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था उजमा की हत्या तंत्र किया के चलते की गई थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद ही एक आरोपी जमील थानाभवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

दूसरा आरोपी अब्दुल हलीम फरार हो गया था। अब्दुल हलीम मदरसे में पढ़ाता था और तंत्र क्रिया करता था। 10 वर्षों से पुलिस की तलाश के बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस ने आरोपी पर 10000 का इनाम घोषित किया था। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अलीमुद्दीन ऊर्फ सलीमुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन के नाम से झारखंड में छिपकर रह रहा है। थाना प्रभारी थाना प्रभारी दिलीप शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने उसे झारखंड के जिला गोंदडा थाना हनुवारा के गांव मननकर हरिया में घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने झारखंड से उसे लेकर शामली आई और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed