फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Man should cultivate compassion within himself: Muni Maharaj

मनुष्य को दया भाव लाना चाहिए अपने अंदर: मुनि महाराज

Sun, 16 Apr 2023 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Man should cultivate compassion within himself: Muni Maharaj
शामली। नगर के मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नरेश चंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने अंदर दया-भाव लाना चाहिए, क्योंकि इससे मनुष्य जीवन में शांति मिलती है।
विज्ञापन

धर्मसभा में जैन मुनि नरेश चंद महाराज ने ज्ञान की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि दया भाव हमें अपने अंदर लाना है। मनुष्य भाव में आकर जो कुछ करता है, वह उसका स्वभाव है। दया भाव से हम किसी का दुख दूर कर सकते हैं। दया दयालु मनुष्य के अंदर रहती है। एक अत्याचारी पुरुष के अंदर भी दया भावना होती है, जो दया नहीं दिखाता उसका जीवन बेकार है। मुसलमानों में रहम करने वाले अल्लाह के कर्म से दया भाव दिखाते हैं। बौद्ध धर्म में भी पशु-पक्षी के बच्चे को दया दिखाकर उनको नया जीवन दान दिया जाता है। भगवान श्रीराम ने भी सब पर दया करके उनका कल्याण किया। किसी को आबाद करने का मन होना चाहिए, उसको बर्बाद करने का मन नहीं होना चाहिए, यह भी दया भाव है। किसी रोगी की सेवा करना, वह भी दया भाव है। दान सेवा दया जो करता है, सबसे बड़ा भंडारा है और इससे बड़ा भंडारा कोई जीवन में नहीं है। काफी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने ज्ञान अमृत को सुना। पानीपत, कैराना, झिंझाना, शामली, बड़ौत से भी श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, मंत्री शैलेश जैन, कोषाध्यक्ष नानक चंद जैन, कार्यक्रम संयोजक आदिश जैन, अनमोल जैन, मुकुल जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed