फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Man accused of shooting, on remand, Tamancha recovered

गोली मारने का आरोपी रिमांड पर, तमंचा बरामद

Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Man accused of shooting, on remand, Tamancha recovered
गोली मारने का आरोपी रिमांड पर, तमंचा बरामद
विज्ञापन

कैराना। विरोध पक्ष के फंसाने के लिए अपने ही दोस्त से गोली मरवाने के आरोपी के दोस्त को पुलिस ने आठ घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा और खाली कारतूस बरामद किया है।
पांच जनवरी को गांव भूरा निवासी शुभम को उसके ही दोस्त संदीप प्रधान ने गोली मार कर घायल कर दिया था। आरोप है कि शुभम अपने विरोधी पक्ष को जानलेवा हमले के झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता था। जांच के दौरान मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने घायल के भाई टिंकू की तहरीर पर आरोपी संदीप प्रधान निवासी गांव भूरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके घायल शुभम को उपचार के बाद अस्पताल से गिरफतार करके जेल भेज दिया था। बाद में आरोपी संदीप प्रधान भी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुकदमे के विवेचक एसआई उपेंद्र कुमार ने आरोपी संदीप को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर भूरा के जंगल से वारदात में प्रयुक्त तमंचा तथा खोखा कारतूस बरामद कर लिया। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed