फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamour lake repaired after 24 hours

Shamli News: 24 घंटे के बाद कराई मामौर झील की मरम्मत

Mon, 10 Jul 2023 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mamour lake repaired after 24 hours
कैराना में मामौर झील की पोकलेन द्वारा लगायी गई मेड
- बारिश से ओवरफ्लो होकर टूट गई थी मामौर झील की मेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। लगातार बारिश के कारण एक दिन पहले शाम के समय मामौर झील की मेड टूट गई थी। प्रशासन द्वारा 24 घंटे बाद झील की मेड की मरम्मत कराई, लेकिन तब तक करीब एक दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

पिछले दो दिन से लगातार कैराना क्षेत्र में बारिश होने का सिलसिला जारी हैं। शनिवार की शाम करीब सात बजे बारिश के कारण मामौर झील ओवरफ्लो हो गई थी। जिसके बाद झील के किनारे पर लगाई गई मिट्टी की मेड पानी के दबाव के कारण टूट गई। झील टूटने के बाद गंदा पानी किसानों की धान की फसलों में भर गया। झील की मिट्टी की मेढ़ टूटने की सूचना के बाद तहसीलदार गौरव सांगवान ने रात करीब एक बजे हरियाणा से पोकलेन मशीन मंगवाई। लेकिन रात में बारिश के कारण पोकलेन मशीन से झील की मरम्मत का कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सात बजे पोकलेन मशीन से क्षतिग्रस्त झील की मरम्मत कराई गई, लेकिन तब तक गांव मामौर निवासी किसान शराफत की 5 बीघा, फुरकान की 5 बीघा, जाबिर की 5 बीघा, सुखबीर की 25 बीघा, खैरून की 20 बीघा, मनोज की 20 बीघा, सतीश की 15 बीघा, शाहदीन की 5 बीघा, हाशिम की 5 बीघा धान की फसल व इस्लाम की 20 बीघा मूली की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उन्होंने मंडियों व्यापारियों से कर्ज लेकर धान की फसल उगाई थी, लेकिन झील ने उनकी मेहनत की कमाई पर पूरी तरह पानी फेर दिया। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई हैं। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि मामौर झील की मरम्मत कराने के लिए रात में ही पोकलेन मशीन मंगाई गई थी। सुबह तक झील की मरम्मत करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed