फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamour lake broke due to overflowing again due to rain

Shamli News: बरसात के कारण फिर से ओवरफ्लो होकर टूटी मामौर झील

Thu, 12 Sep 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mamour lake broke due to overflowing again due to rain
कैराना की मामौर झील का फसलों में भरा पानी-किसान
शामली, कैराना। बरसात के पानी के चलते मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट गई। जिसके बाद किसानों की ज्वार व उड़द की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों ने जेसीबी मशीन की मदद से मेड़ की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश एवं नालों के द्वारा नगर से जाने वाले पानी के दबाव के कारण मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई। मंगलवार की रात करीब तीन बजे किसान शराफत के खेत के पास से झील की मेड़ टूट गई। जिससे करीब 12 से अधिक किसानों की उड़द की फसल व ज्वार में झील का पानी घुस गया। जिसके बाद किसानों ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त मेड़ की मरम्मत की।
विज्ञापन


- सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने से भी नहीं मिली राहत

कैराना। मामौर झील की समस्या से निजात दिलाने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत गांव मवी के पास 78.60 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाया गया था, ताकि झील के पास पानी को पाइपों के द्वारा निकाल कर साफ किया जा सके। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लीटर झील के पानी को साफ कर यमुना नदी में छोड़ा जाता है। वहीं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद भी मामौर के किसानों को झील की समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अभिषेक ने बताया कि कैराना नगर से नालों के द्वारा प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लीटर पानी मामौर झील में आता है। इसके अलावा पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद झील में पानी का दबाव बढ़ गया है। जिस कारण झील ओवरफ्लो हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed