फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamaur lake broken due to overflow, crops submerged

ओवरफ्लो होकर टूटी मामौर झील, फसल जलमग्न

Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mamaur lake broken due to overflow, crops submerged
कैराना में ओवरफलो होकर टूटी मामौर झील का पानी - फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो होने के बाद टूट गई। जिसके बाद कई किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गांव मामौर स्थित झील के किनारे पर बनाई गई मिट्टी की आड़ टूट गई। जिसके बाद झील का ओवरफ्लो पानी तेजी के साथ कई किसानों की गेहूं की फसलों में भर गया। जिस कारण गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। झील का गंदा पानी किसान वशी, शकीला, भूरा, लतीफ, पीरु, इलियास, पप्पू , जुल्फान, जमील, इसम, मेनू व विकास आदि किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसलों में भर गया।

वहीं झील टूटने के बाद किसान खुद ही टूटी हुई मिट्टी की आड़ को रोकने में जुट गए। किसानों ने लकड़ियों की मदद से मिट्टी के बोरे व मिट्टी डालकर पानी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण झील का पानी नहीं रुक सका। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई गेहूं की फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

कैराना में ओवरफलो होकर टूटी मामौर झील का पानी

कैराना में ओवरफलो होकर टूटी मामौर झील का पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed