{"_id":"63fe37bd1108a31fa2060f1a","slug":"malaria-is-spreading-in-the-district-be-careful-shamli-news-c-14-1-137171-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में पांव पसार रहा मलेरिया, बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में पांव पसार रहा मलेरिया, बरतें सावधानी
विज्ञापन
- फरवरी में मलेरिया के दो केस मिले, जनवरी में मिला था एक केस
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में मौसम गर्म होते ही मलेरिया भी पांव पसारने लगा है। फरवरी माह में जिले में मलेरिया के दो केस सामने आए हैं जबकि जनवरी में एक केस मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की है। मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
फरवरी माह में जिले का मौसम गर्म होने से मच्छर भी पनपना शुरू हो गए हैं। मच्छरों के कारण मलेरिया भी जिले में पैर पसारता नजर आने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई जांच में जनवरी में मलेरिया का एक केस मिला था जबकि फरवरी में दो मामले सामने आए हैं। मच्छर पनपने और मौसम गर्म होने से मलेरिया बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मच्छरों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है ताकि लोग पहले से ही सावधानी बरतेंगे तो मलेरिया से बचाव हो सकेगा।
नगर निकायों में एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव व फोगिंग कराई जा रही है। गांवों में भी जहां पर बुखार के मरीज होने की सूचना मिलती है, वहां पर एंटी लार्वा कीटनाशक दवा उपलब्ध कराकर छिड़काव कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जनवरी माह में 2752 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई थी, जिनमें एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। फरवरी माह में 2073 मरीजों की जांच में दो मरीजों में मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि मौसम गर्म होने से मच्छर पनपना शुरू हो जाते हैं। लोगों को अभी से मच्छरों से बचाव के तरीके अपनाने चाहिए। मच्छरों के काटने से बचाव करने से ही मलेरिया से बचा जा सकेगा। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इस तरह करें बचाव
- घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
- घर व उसके आसपास पानी को इकट्ठा न होने दे।
-इकट्ठा हुए पानी में एंटी लार्वा कीटनाशक या मोबिल ऑयल डाले।
- रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- सुबह- शाम मच्छरों से बचाव के लिए शरीर को ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहने।
- बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।