फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make the mind satisfied, give up desires

मन को बनाएं संतोषी, करें इच्छाओं का त्याग

Sat, 18 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make the mind satisfied, give up desires
शामली जैन मन्दिर में दक्ष लक्षण पर्व में पूजन करते जैन समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। धर्मपुरा स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दशलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की पूजा की गई। जैन मिलन की ओर से प्रश्न मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया उत्तम त्याग धर्म सिखाता है कि मन को संतोषी बनाकर इच्छाओं और भावनाओं को त्यागना मुमकिन है।
विज्ञापन

शांति धारा पीयूष जैन, उमंग जैन, अजय जैन, अभिषेक जैन ने कराई। सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भक्तजनों ने भाग लिया। पंडित मुन्ना लाल जैन ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि जीवन को संतुष्ट बनाकर अपनी इच्छाओं को वश में करना ही उत्तम त्याग धर्म है। त्याग और दान में अंतर होता है। दान पुण्य कमाने के लिए किया जाता है, त्याग अच्छे कर्मों में वृद्धि और बुरे कर्मों का नाश करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत जैन मिलन के अध्यक्ष नवीन जैन, महामंत्री राजेश जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीन जैन ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर संयोजक अनिल कुमार, अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव प्रवीण जैन चीकू, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार जैन मौजूद रहे। उधर, तालाब रोड स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण 13 दीप महामंडल विधान चल रहा है। विधान के आठवें दिन शांति धारा राजेंद्र जैन इंजीनियर जल निगम विभाग, अमीनेश जैन, सुलेक चंद जैन, नवीन जैन, राजेश जैन ने कराई। विधान में प्रथम अभिषेक, राजेश जैन, मयंक जैन ने, द्वितीय अभिषेक कुलदीप जैन, आयुष जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौधर्म इंद्र भूषण लाल जैन व अनीता जैन रहे। विधानाचार्य सतेंद्र जैन टीकमगढ़ ने विधि-विधान से सभी को पूजा-अर्चना कराई। कहा कि मनुष्य की शक्ति उसके धन से नहीं बल्कि त्याग से परखी जाती है। श्री दिगंबर महासमिति ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, महामंत्री सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष विपुल जैन, वीरेश जैन, मुकेश जैन, सीमा जैन, दीप्ति जैन निर्णायक रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन, मंत्री राजेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, संयोजक वीरेश जैन, पंकज जैन, भूषण लाल जैन मौजूद रहे।

---------------------
त्याग करने वाले को देवता भी करते हैं नमस्कार
गढ़ीपुख्ता। श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र दशलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की पूजा की गई। सभी धर्मों में त्याग को बहुत जरूरी बताया गया है। त्याग कितना भी छोटा हो अशुभ कर्मों को नष्ट करता है। त्याग करने वाले व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं और देवता भी उन्हें नमस्कार करते हैं। प्रशांत शांतिधारा के बाद विधि विधान से पूजा पाठ प्रारंभ हुआ। 13 दीप महामंडल विधान के अंतर्गत मंदिर मेरु की पूजा संपन्न हुई। सायंकाल भजन आरती की गई। शांति धारा ऋषभ जैन ने कराई। मौके पर अनिल जैन, नीरज जैन, सुदेश जैन, दीपक राय जैन, संजीव जैन, मुकेश जैन, रेनू जैन, ममता जैन मौजूद रहे।

शामली तालाब रोड जैन  में मन्दिर में पूजन करती महिलाएं

शामली तालाब रोड जैन में मन्दिर में पूजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली तालाब रोड जैन  में मन्दिर में पूजन करती महिलाएं

शामली तालाब रोड जैन में मन्दिर में पूजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed