{"_id":"6033f6998ebc3ee92e2ff969","slug":"make-the-industrial-sector-expand-shamli-news-mrt526693292","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार कराएं
विज्ञापन
शामली के कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित उद्यमी
- फोटो : SHAMLI
औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार कराएं
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार कर विकसित करने, छोड़े गए औद्योगिक नाला को पूरा कराए जाने और रजबहों की सफाई कराने की मांग की। मौके पर 20-25 उद्यमियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। उद्यमियों की ओर से शामली में औद्योगिक आस्थान का सीमा विस्तार और विकसित करने का मुद्दा उठाते हुए प्रगति की जानकारी मांगी। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रफल विस्तार के संबंध में एसडीएम सदर संदीप सिंह से औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए क्षेत्रफल की रिपोर्ट तलब की है। उद्यमियों ने औद्योगिक नाला का पाइप क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए एनएचआई के अधिकारियों ने अवगत कराया कि सर्वे कर लिया गया है। नाला का कार्य पूरा करने के लिए जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग डाक्टर बनवारी लाल ने उद्योग विभाग की योजना एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि के संबंध में लंबित चल रहे प्रकरणों के संबंध में अवगत कराया गया। लंबित प्रकरणों के निस्तारण करने के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में आईआईए के चेयरमैन अशोक मित्तल, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, परविंद जैन, अशोक बंसल, अनुज गर्ग, अमित जैन, उमंग जैन, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, सीएमओ संजय अग्रवाल, सहायक आयुक्त उद्योग डाक्टर बनवारी लाल, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्यमी।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक लेती डीएम व सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी- फोटो : SHAMLI