फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make Janata curfew of March 22 a success: DM

22 मार्च के जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं : डीएम

Sat, 21 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Make Janata curfew of March 22 a success: DM
22 मार्च के जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं : डीएम
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए 22 मार्च को सुबह 7 बजे बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों में रहकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने करोना वायरस महामारी को रोकने में के लोगों से सहयोग की अपील की।
डीएम ने लोगों से अपील की है कि वह सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों में रहें। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाहर कोई भी न निकले। यात्राओं से परहेज करें। सार्वजनिक स्थलों पर न जाएं। भीड़भाड़ से दूर रहें। उन्होंने 60 वर्ष से ऊपर लोगों का खास ध्यान रखने की अपील की है। किसी भी शर्त पर बाहर न जाने दें न बाहर वालों से मिलने दें। उन्होंने यह भी कहा कि सैनिटाइजर मास्क का भंडारण न करें। गलत अफवाह ना फैलाएं उन्होंने कहा कि साबुन एवं पानी से बार-बार हाथ धोएं और एक दूसरे से हाथ न मिलाएं। सर्दी, खांसी एवं सांस फूलना हो तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। यह जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू होगा।
विज्ञापन

उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं, अधिकारियों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोराना से न घबराएं, खुद बचें और सबको बचाएं। उन्होंने बचाव के सरल उपाय बताए। इस मौके पर जिला संयोजक मनीष, नगर मंत्री मंयक, जयंत द्विवेदी, यश गर्ग, हिमांशु गौतम, सागर शर्मा, शिवम तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव के लोग बचें, दो अप्रैल तक यात्रा टाल दें
शामली। सपा के वरिष्ठ नेता और लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाक्टर सुधीर पंवार का कहना है कि ‘कोरोना’ का फैलाव दुनिया भर में चिन्ता का विषय बना हुआ है। ‘कोरोना’ वायरस जैसी महामारी को देखते हुए दो अप्रैल तक अपनी यात्रा टाल दे।
उन्होंने कहा कि विदेशों के अनुभव के आधार पर इस बीमारी की अगली स्टेज ऐसे लोगों तक पहुँचना है, जो न तो विदेश गए हैं और न ही उनके संपर्क में आए है। यह स्टेज इस बीमारी की सबसे ख़तरनाक स्थिति है और इससे बचाव केवल सावधानी एवं सतर्कता है। अगली स्टेज में इसका शिकार छोटे शहर एवं गांव हो सकते हैं। इस बीमारी का इलाज इससे प्रभावित व्यक्तियों से दूर रहकर और व्यक्तिगत स्वच्छता को अपना कर किया जा सकता है।

शहरों में प्रशासन जहां पर भीड़ के इकट्ठे होने की संभावना हो जैसे बाजार, स्टेशन, माल, रेलगाड़ी बंद करके कर रहा है। लेकिन गांवों, कस्बों में रहने वाले व्यक्तियों को स्वयं के अनुशासन से ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकना होगा। बड़े शहरों की यात्रा को दो अप्रैल तक टाल दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed