{"_id":"5fa59c738ebc3ea96563835d","slug":"make-a-lot-of-purchases-pushya-nakshatra-is-special-shamli-news-mrt509872986","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब करें खरीदरी, पुष्य नक्षत्र है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब करें खरीदरी, पुष्य नक्षत्र है खास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। खरीदारी के लिए शुभ माना जाने वाला पुष्य नक्षत्र आज है जो रविवार तक रहेगा। रविवार को भी रवि पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। इस नक्षत्र में वाहन, रियल एस्टेट और सोना-चांदी आदि की खरीद के लिए शुभ माना जाता है तथा विशेष फलदायी होता है। शनिवार सात नवंबर को सुबह 8.04 बजे से पुष्य नक्षत्र आ रहा है।
पुष्य नक्षत्र सात नवंबर को सुबह 8.04 बजे से शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित कुशलानंद शास्त्री ने बताया कि इस नक्षत्र में खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। पुष्य नक्षत्र में शादियां नहीं होती लेकिन खरीदारी करने के लिए यह उत्तम है। शनिवार को सोना-चांदी, वाहन एवं रियल एस्टेट की खरीद शुभ है। इस नक्षत्र में गृह प्रवेश भी किया जा सकता है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी गईं चीजें शुभ फलदायी होती है।
उन्होंने बताया कि इस योग में खरीदारी से सुख-समृद्धि, धन-वैभव आएगा। बुढ़ाना रोड निवासी ज्योतिषाचार्य प्रभु शंकर शास्त्री ने बताया कि इस बार रवि पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। यह बेहद शुभ फलदायी होता है। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का सम्राट भी कहा जाता है। इस योग में सोने के आभूषण, प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खरीदारी करना लाभदायक होता है।