{"_id":"5837398b4f1c1b8e4d13b491","slug":"mahila-se-kundal-jhapte","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसे में लेकर महिला से कुंडल, नगदी ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसे में लेकर महिला से कुंडल, नगदी ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में बैंक से रुपये लेकर घर लौट रही एक महिला को दो युवकों ने अपनी बातों में उलझा लिया और उससे चार हजार रुपये तथा कुंडल ठग लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शुगर मिल कॉलोनी निवासी सतपाल कौर बैंक से रुपये बदलवाकर कॉलोनी में लौट रही थी। वह जैसे ही मिल रोड पर पहुंची तो उसे दो युवकों ने रोक लिया।
युवकों ने महिला से कहा कि आप तो बीमार हैं, इस तरह तो आपको दिक्कत आएगी। उन्होंने महिला को ठीक करने के बहाने अपनी बातों में उलझा लिया। इस बीच युवकों ने महिला को कोई ऐसा पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह उनकी बातों में फंसती चली गई। युवकों ने महिला से एक पॉलिथीन में सोने के कुंडल, चार हजार रुपये और मोबाइल फोन रखवा लिए।
युवकों ने महिला को सौ कदम चलने को कहा। इसके बाद जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक गायब थे। ठगी का महिला को जब पता चला तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।