{"_id":"57daf2474f1c1ba009d47d18","slug":"mahila-ki-bahaduri-ke-aage-kamjor-pade-lutere","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की बहादुरी के आगे पस्त हुए चेन लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की बहादुरी के आगे पस्त हुए चेन लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में साथी के आने का इंतजार करता बाइक सवार लुटेरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के मोहल्ला काकानगर में बहादुर महिला चेन लुटेरों से भिड़ गई। एक बदमाश को महिला ने पकड़ा और शोर मचा दिया। इससे पहले कि लोग इकट्ठा हो पाते, खुद को छुड़ाकर बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा सात बजे काकानगर निवासी मनोज कुमार की पत्नी बबीता घर के दरवाजे पर सफाई कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट करके खड़ा हो गया, जबकि दूसरे बदमाश ने बबीता के पास पहुंचकर गले से चेन तोड़ने की कोशिश की। बबीता ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश की शर्ट पकड़ ली और शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश ने महिला से हाथापाई की और खुद को छुड़ाकर अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
शोर शराबा होने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के पास ही एक मकान के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक सवार दोनों बदमाश स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों के पास पल्सर बाइक थी।