फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   mahila aayog ki sadasa ne suni samasya

महिला आयोग सदस्य ने सुनीं समस्याएं 

Fri, 08 Feb 2019 11:45 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 08 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियवंदा तोमर ने सात महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण हेतु निर्देश दिए।  शु्क्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियवंदा तोमर ने महिला उत्पीड़न संबंधित शिकायतों को सुना। इसी दौरान पीड़ित महिला द्वारा शिकायत की है कि उनकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी, जिससे  पति द्वारा दहेज न मिलने के कारण तंग किया जा रहा है। पति ने एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मायके में छोड़ दिया। कैराना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी, जिससे उसे तीन बच्चे हैं, लेकिन पति न तो उनके पास रहते हैं और न ही उन्हें खर्चा देते हैं। उसे मजदूरी कर बच्चों का भरण-पोषण करना पड़ रहा है। महिला आयोग सदस्य डाक्टर प्रियवंदा तोमर ने इसके अलावा अन्य मामलों की सुनवाई करने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करें और दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एसडीएम प्रशांत कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed