फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahashivaratri will be celebrated on 11

महाशिवरात्रि 11 को मनाई जाएगी

Tue, 09 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mahashivaratri will be celebrated on 11
शामली। इस बार फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि 11 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव शंकर की विधिपूर्वक पूजा, मंत्रों का जाप करने से सभी कष्ट दूर ही होते हैं साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है।
विज्ञापन

शामली के प्रसिद्ध पंडित प्रभुशंकर शास्त्री के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ 11 मार्च दिन बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर हो रहा है, जिसका समापन 12 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर तीन बजकर 02 मिनट पर होगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 11 मार्च को मनाई जाएगी। 11 मार्च को सुबह 4.17 बजे से त्रयोदशी का जल चढ़ना प्रारम्भ होगा जो दोपहर 2.39 बजे तक चढ़ेगा। बाद में चौदस का जल चढे़गा जो अगले दिन एक बजे दोपहर से लेकर 3.01 बजे तक चढ़ेगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पारण समय
शामली। जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे, उन्हें 12 मार्च की सुबह 06 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट के मध्य पारण कर लेना चाहिए। पारण करके व्रत को पूरा करना महत्वपूर्ण माना जाता है। पारण से ही व्रत पूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2021 पूजा मुहूर्त
निशिता काल पूजा का समय: 11 मार्च, रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
रात्रि प्रथम पहर पूजा समय: 11 मार्च, शाम 06 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक।
रात्रि द्वितीय पहर पूजा समय: 11 मार्च, रात 9 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय: 11 मार्च, 12 बजकर 31 मिनट से 12 मार्च को तड़के 03 बजकर 32 मिनट तक।
2021: शुभ मुहूर्त और पूजा समय
रात्रि चतुर्थ पहर पूजा समय: 12 मार्च के प्रात:काल 03 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed