फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maharishi Kashyap's procession was taken out with great pomp

Shamli News: धूमधाम से निकाली महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

Mon, 06 Apr 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap's procession was taken out with great pomp
शामली में चरण सिंह बरात घर में आयोजित मह​र्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम में धार्मिक भजनों पर नृ
शामली/चौसाना/जलालाबाद/ऊन/ बाबरी/थानाभवन। जिले में महर्षि कश्यप की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हवन के साथ ही शोभायात्राओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शामली शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बरातघर में अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कार्यक्रम हुआ। हवन-पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जयंती उत्सव मनाया गया। उद्घाटन निर्मल सिंह व अध्यक्षता बनवारी लाल मेहरा ने की। मुख्य अतिथि संजय डांगर ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। किशन पाल कश्यप व अन्य वक्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सतपाल कश्यप, कवलजीत, अशोक सिंह कश्यप, विजय कश्यप, शांति राठौर रहे। कस्बा बनत में महर्षि कश्यप युवा सेवा समिति कनक नगर द्वारा कार्यक्रम किया। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रेमपाल कश्यप, विक्रम कश्यप, विजय कश्यप, जयपाल सिंह रहे।
विज्ञापन



बाबरी के कैड़ी गांव के मजरे मजीदपुरा में बाबा कालूराम मंदिर में हवन पूजन हुआ। मंगलामुखी पायल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मजीदपुरा से शुरू होकर कैडी गांव की गलियों से होती हुई शाम को मजीदपुरा में संपन्न हुई। यात्रा में महर्षि कश्यप, भगवान श्रीराम और देवी देवताओं की झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन में नंदपाल कश्यप, सुखबीर कश्यप, राजेंद्र कश्यप, अरुण कश्यप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौसाना में हवन पूजन और शोभायात्रा का आयोजन हुआ। महर्षि कश्यप के जीवन और उनके योगदान पर आधारित झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनीं। रामू कश्यप, रत्न सिंह, राजबीर कश्यप, बनवारी कश्यप, सुशील कुमार और अजय कश्यप रहे।

जलालाबाद में शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह राणा ने किया। यात्रा में महर्षि कश्यप, भगवान श्रीराम, राधा कृष्ण, शिव पार्वती और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। आयोजन में ओमपाल कश्यप, मोनू कश्यप, दीपक कश्यप, अंकित कश्यप, रविंद्र कश्यप और छोटा कश्यप का योगदान रहा।

ऊन में भाजपा जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने महर्षि कश्यप के आदर्शों पर चलने की अपील की। हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। धर्मवीर कश्यप, सुरेश कश्यप, मास्टर राज सिंह, सोनू कश्यप, श्रीनिवास कश्यप आदि रहे।



थानाभवन में शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने फीता काटकर किया। यात्रा में महर्षि कश्यप के जीवन पर आधारित झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। सुभाष कश्यप, पलटू राम कश्यप, संजय कश्यप, इशू कश्यप और पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा का योगदान रहा।

शामली में चरण सिंह बरात घर में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम में धार्मिक भजनों पर  नृ

शामली में चरण सिंह बरात घर में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम में धार्मिक भजनों पर नृ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed