{"_id":"61687cdffaa6c5003c7b3de8","slug":"maharaja-agrasen-s-procession-took-out-with-a-bandwagon-shamli-news-mrt560699774","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड-बाजे के साथ मुख्य मार्गों से निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड-बाजे के साथ मुख्य मार्गों से निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
शामली महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकियां
- फोटो : SHAMLI
बैंड-बाजे के साथ निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा
शामली। शहर के मुख्य मार्गों से अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन भव्य शोभयात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर व्यापारियों-दुकानदारों ने महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा का स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को शहर के श्री हनुमान धाम अग्रसेन भवन से अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से 24 घंटे का यज्ञ पूर्णाहुति के बाद शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को तिलक करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। बैंड-बाजे और सुंदर झाकियों के साथ भव्य शोभायात्रा शहर के हनुमान धाम अग्रसेन भवन से शुरू होकर वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड़, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ाबाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड से होते हुए अग्रसेन पार्क पर पहुंची। शाम छह बजे महाराजा अग्रसेन पार्क में प्रतिमा पर आरती उतारकर शोभायात्रा का समापन किया गया। महाआरती में सिल्वर बेल्स परिवार के अरुण कुमार बंसल ने आरती समारोह में बतौर अतिथि के रुप में शामिल हुए। शोभायात्रा में वैश्य अग्रवाल समाज के वंशज गौत्र घोड़ों पर विराजमान आर्कषण का मुख्य केंद्र रहे। शोभायात्रा में वैश्य अग्रवाल समाज के महिलाएं पुरुष नाचते- गाते चल रहे थे। दुकानदारों और व्यापारियों ने जगह-जगह नाश्ता, पेयजल की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, अंकित गोयल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सचिन मित्तल, संजय ऐरन, प्रवीण गोयल, मनोज गर्ग, सदीप मित्तल, प्रवीण गोयल, संगीत गोयल आदि मौजूूद रहे।

शामली महाराजा अग्रसेन की मुर्ति पर माल्यापर्ण करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल व वैश्य समाज के ल?- फोटो : SHAMLI

शामली महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा में झुमते वैश्य समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन