फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahapanchayat lasted for six hours at the mill gate, talks with mill officials failed

Shamli News: मिल गेट पर छह घंटे चली महापंचायत, मिल अफसरों के साथ वार्ता हुई विफल

Fri, 10 Nov 2023 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat lasted for six hours at the mill gate, talks with mill officials failed
शामली मिल रोड पर आयोजित किसान महापंचायत में मौजूद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधर
शामली। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में खाप चौधरियों और किसानों की छह घंटे चली महापंचायत में कोई निर्णय नहीं हो पाया। शामली चीनी मिल के अधिकारी एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह की मौजूदगी में किसानों की वार्ता विफल रही। आखिर में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आदि तमाम नेताओं ने शामली धरना समिति पर निर्णय छोड़ दिया। धरना संयोजक संजीव चौधरी ने अगली महापंचायत की 16 नवंबर को होने घोषणा की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल गेट के बाहर मिल रोड पर सर्व खाप समन्वय किसान मंच के नेतृत्व में महापंचायत में सुबह दस बजे से किसानों के ट्रैक्टरों का आना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे महापंचायत शुरू हुई। हाजी मतलूब गाेगवान, सुरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में आयोजकों की ओर से कहा गया कि शामली मिल के अफसर महापंचायत में किसान के बीच आ जाए अन्यथा महापंचायत में शामिल किसान मिल की ओर कूच कर देंगे।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट सुशील चौधरी, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा, नरेश कुमार सिंह और एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी पहुंच गए। महापंचायत में दोपहर 12 बजे भाकियू के राकेश टिकैत और रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह चौधरी ढाई बजे महापंचायत में पहुंच गए। चीनी मिल के अफसरों, किसानों, खाप चौधरियों की वार्ता में कोई निर्णय नही निकला। वक्ताओं ने शामली चीनी मिल का वर्ष 2022-23 का संपूर्ण गन्ना भुगतान करने के बाद शामली चीनी मिल चालू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्याज समेत करें भुगतान : हरेंद्र मलिक
सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चीनी मिल के अफसर किसानों को ब्याज सहित भुगतान करें। नए सत्र में 14 दिन में भुगतान किया जाता है तो चीनी मिल चालू हो सकती है।
- विस में उठाएंगे मामला : अशरफ अली
थानाभवन विधायक अशरफ अली ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न करने का मामला विधानसभा और गन्ना मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक मिल कर उठाया गया है। फिर से विस में उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री को डिफाल्टर चीनी मिलों के किसानों के गन्ना भुगतान के लिए एक फंड की व्यवस्था करनी चाहिए
- किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : प्रसन्न चौधरी
रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान करने और उनके हक की लड़ाई के लिए हमेशा सघर्ष करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए यूपी की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
- नहीं चलने दी जाएगी मिल : गुलाम मोहम्मद
सिवालखास के विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से वह बिजली के बिल का भुगतान कैसे कर पाएगा। शामली मिल की ओर से किसानों को संपूर्ण भुगतान होने पर मिल को चलने दिया जाएगा।

- किसानों में है ताकत, उसे पहचानें : राव वारिश
पूर्व विधायक राव वारिश ने कहा कि पिछले 2022 के चुनाव के दौरान सरकार ने बकाया गन्ना भुगतान किया था। किसानों को एकजुट होना होगा और अपनी ताकत को समझना होगा। किसान रुपये लेकर ही उठें।

- महंगाई पर भी भाजपा सरकार को घेरा
बुढ़ाना के पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह का मुजफ्फरनगर और शामली जिले में चीनी मिलें स्थापित कराने का योगदान रहा है।
महंगाई की चर्चा करते हुए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है।डीजल, पेट्रोल के साथ मंहगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। जीएसटी लगाकर व्यापारियों को बर्बाद किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मुजफ्फरनगर जिले के पूर्व जिला पंचायत तरसपाल सिंह मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने कहा कि सपा किसानों के साथ है। हर परिस्थिति में किसानों का समर्थन किया जाएगा।
आखिर में धरना संयोजक संजीव चौधरी ने कहा कि संपूर्ण गन्ना भुगतान होने के बाद शामली चीनी मिल के पेराई सत्र चालू होने दिया जाएगा। मिल को चेतावनी दी है यदि चीनी मिल जल्द संपूर्ण गन्ना भुगतान नही करती है तो आगामी 16 नवंबर में फिर महापंचायत होगी। महापंचायत का संचालन राजबहादुर की ओर से किया गया।



- धरने में ये रहे मौजूद
बाबा संजय कालखंडे, संजीव सिलावर, यश्पाल सिंह, देवा प्रधान, बाबूराम, श्याम सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, पूर्व विधायक राव वारिश, पूर्व विधायक नवाजिश आलम तरसपाल मलिक, राजन जावला, डॉ. कुलदीप उज्जवल, नवोदय लोक चेतना समिति के देवेंद्र कुमार धामा, मा. ओमबीर सिंह ढाका, सौरभ,गौरव, इकरा हसन, परीक्षित चौधरी, शोकिंद्र, सुनील पंवार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed