{"_id":"6a21ccc4455453fe5b05f6a9","slug":"maha-rudrabhishek-of-18-thousand-earthen-shivlingas-was-performed-shamli-news-c-26-1-sal1001-166888-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 18 हजार पार्थिव शिवलिंगों का महा रुद्राभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 18 हजार पार्थिव शिवलिंगों का महा रुद्राभिषेक किया
Fri, 05 Jun 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैराना में ठाकुरद्वारा मंदिर में पार्थिव शिवलिंगों का महा रुद्राभिषेक करते ब्राह्मण-संवाद
- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
कैराना। ठाकुरद्वारा मंदिर में दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को मिट्टी से बनाए गए 18 हजार पार्थिव शिवलिंगों की पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महा रुद्राभिषेक किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे जोड़ियां कुआं के पास स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में आचार्य पंडित मनोज नौटियाल के सानिध्य में यजमान प्रदीप मित्तल, विवेक गोयल, सागर और रामावतार वर्मा द्वारा मिट्टी से 18000 पार्थिव शिवलिंग बनाए गये। इसके बाद भगवान की पूजा अर्चना और सभी देवताओं का आह्वान करने के पश्चात पार्थिव शिवलिंगों का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महा रुद्राभिषेक कराया गया।
शिवलिंग महाभिषेक आचार्य जनार्दन प्रसाद कोठारी, पंडित मनोज नौटियाल, पंडित गौरव भारद्वाज, पंडित हिमांशु, पंडित मोहित, पंडित सूरज, बटुक ब्राह्मण शिवांश नौटियाल, सागर नौटियाल, अनिकेत गौड़, कार्तिक देवरानी, एवं अन्य पंडितों के द्वारा संपन्न किया गया। बाद में महा आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद