फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Madrasa student accused of sexual assault and beaten up in Shamli

Shamli: मदरसे में पढ़ने वाले छात्र के साथ कुकर्म का आरोप, विरोध करने पर की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 May 2024 07:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2024 07:57 PM IST
सार

Shamli News : शामली में मदरसे में पढ़ने वाले छात्र के साथ कुकर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर छात्र के साथ मारपीट भी की गई।

विज्ञापन
Madrasa student accused of sexual assault and beaten up in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के एक गांव के मदरसे में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र के साथ परिजनों ने कुकर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर छात्र की पिटाई की गई। परिजनों ने छात्र का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 15 वर्षीय छात्र एक मदरसे में पढ़ाई करता है। मदरसे की छुट्टी होने पर छात्र अपने घर गया हुआ था। एक मई को छात्र पैदल ही अपने घर से मदरसे के लिए चला। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने छात्र को बाइक पर बैठाते हुए मदरसे में छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक छात्र को जंगल में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। छात्र के शोर मचाने पर जंगल में बकरी चरा रहे कई लोग मौके पर आए तो आरोपी बाइक द्वारा फरार हो गया। मामले की जानकारी पीड़ित ने परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन पहुंचे।

यह भी पढ़ें: गुलफशा का कत्ल: पति का दिल न पसीजा, चंद पलों में मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा, दो साल पहले हुआ था निकाह

थाना प्रभारी सूबे सिंह का कहना है कि आरोपी युवक असद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed