फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Madhya Pradesh Police raids

मध्य प्रदेश पुलिस ने दबिश दी

Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Police raids
मध्य प्रदेश पुलिस ने दबिश दी
विज्ञापन

झिंझाना। मध्य प्रदेश पुलिस धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में गांव बीवीपुर में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस टीम लौट गई।

शनिवार को मध्यप्रदेश के भोपाल से साइबर सेल के उप निरीक्षक सुनील रघुवंशी ने टीम के साथ थाना झिंझाना में आमद दर्ज कराई। एमपी पुलिस ने तीन माह पूर्व उनके क्षेत्र में आनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये आनलाइन खाते में ट्रांसफर कराए गए हैं। जांच में आरोपी युवक पंकज, निवासी बीबीपुर जलालाबाद थाना झिंझाना का नाम सामने आया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया मध्यप्रदेश के भोपाल जनपद की साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुनील रघुवंशी ठगी के मामले में आरोपी की तलाश में आए थे। नवंबर माह में आरोपी पर गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर आनलाइन ठगी का आरोप है। झिंझाना पुलिस टीम को साथ लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed