फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made working model of ear and spirometer

विद्यार्थियों ने कान, स्पैरोमीटर का बनाया वर्किंग मॉडल

Wed, 14 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Made working model of ear and spirometer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय विश्व युवा कौशल तकनीकी कार्यशाला में विद्यार्थियों को कान और स्पाइरोमीटर का वर्किंग मॉडल बनाना सिखाया गया।
स्कूल में चल रही कार्यशाला में मंगलवार को प्रधानाचार्या मीनू संगल ने कहा कि नित नए वैज्ञानिक आविष्कार हमारे जटिल जीवन को सरल बना रहे हैं। इन्हीं नए तरीकों और आविष्कारों ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आश्चर्यजनक आविष्कार करके चमत्कार उत्पन्न कर दिया है। नए आविष्कारों के विषय में जानकारी के लिए वैज्ञानिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

कार्यशाला में हरिद्वार की विज्ञान फाउंडेशन ऑफ इंडिया के इंजीनियर सचिन गौतम की नौ सदस्य विक्रांत, जगप्रीत, ऋषभ, पीयूष, शुभम, समीक्षा, स्वाति, उमा की टीम ने कक्षा सात के विद्यार्थियों से सनपैक, कार्डबोर्ड बॉक्स, बैटरी, कनेक्टर, वायर, वॉप, स्विच, साइनी क्रिस्टल, सूखी घास, कनेक्टर, चार्ट पेपर की सहायता से कान का वर्किंग मॉडल तैयार कराया। इस दौरान विद्यार्थियों को कान के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने फार्म शीट प्लास्टिक स्ट्रा, प्लास्टिक कंटेनर, धागे की सहायता से स्पाइरोमीटर का वर्किंग मॉडल बनाया। यहां आदित्य कुमार, अरविंद शर्मा, फैजान, नरेश पंत, बनीता खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed