फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Machines stolen by breaking the locks of Ayushman Arogya Mandir

Shamli News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ताले तोड़कर मशीनें चोरी

Mon, 30 Jun 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Machines stolen by breaking the locks of Ayushman Arogya Mandir
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कुरमाली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के ताले तोड़कर कीमती मशीनें व उपकरण आदि सामान चोरी कर लिया। जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा शाहपुर निवासी अंकुर वर्मा ने बाबरी थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह पिछले पांच साल से आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुरमाली में दो वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत है। 27 जून की सुबह दस बजे जब वे उपकेंद्र पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और उपकेंद्र के अंदर से ऑफिस की कुर्सी, डीवीआर एलईडी, प्रिंटर, लैपटॉप, बीपी मशीन, दो शुगर मशीन, हीमोग्लोबीन मशीन, एचयूपी कटर, वेट मशीन, वाटर कैंपर, मरीज का स्टूल, सर्जिकल उपकरण फुट रेस्ट आदि सामान गायब मिला, जो चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed