फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loss of wheat crop from hail

ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान

Sun, 04 Mar 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 04 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Loss of wheat crop from hail
शामली में आंधी और बारिश के कारण गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
शामली में तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी और ओलावृष्टि किसानों के लिए आफत लेकर आई। तेज हवाओं के चलने और ओलावृष्टि के कारण जिले के कई ग्रामीण इलाकों में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई। उधर. विद्युत लाइनों में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को पूरे दिन गर्म मौसम के बाद शाम के समय आकाश में बादल छा गए। आधी रात के बाद बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी प्रारंभ हो गई। बूंदाबांदी के दौरान ओलावृष्टि होने से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लोटपोट हो गई। कुड़ाना गांव के ओम सिंह, किरतपाल का कहना है कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से गेहूं की अगेती व गेहूं की फसल में क्योर व पानी आया था, उसे नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के कारण कुड़ाना, मुंडेट, किरोड़ी रोड, गोहरनी, भैंसवास सहित कई गांवों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, रविवार को पूरे दिन दिन धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा। करीब शाम छह बजे आकाश में बादल छा गए। इस दौरान हवा की रफ्तार नौ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वहीं, तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण जिले में कई स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट हुए, जिस कारण विद्युत आपूर्ति भी लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि बारिश होने से कई स्थानों पर बिजली की लाइन में ब्रेक डाउन हुए है। इस कारण आपूर्ति बाधित हुई। कर्मचारियों को लगाकर विद्युत लाइनों के फाल्ट दूर कराए गए हैं। उधर, मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। तेज हवा से गेहूं की फसल गिरने व ओलावृष्टि से गेहूं की बाली को नुकसान हो सकता है, तो तेज हवा से आम का बोर झड़ने से नुकसान पहुंचा है। वहीं, कृषि उपनिदेशक डॉक्टर रामवीर कटारा ने बताया कि तेज हवा से गेहूं की फसल गिरने व ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि शनिवार रात में बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई, लेकिन बारिश ज्यादा नहीं हुई। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बीस प्रतिशत आम का बोर आया है। तेजहवाओं से आम की फसल के बोर को ज्यादा नुकसान पहुंचा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन गांवो को पंहुचा बूंदाबांदी से नुकसान शामली। कुड़ाना, गोहरनी,शेखपुरा, कंडेला, बलवा,सिंभालका, करोडी, टिटौली, कसेरवा बधेव, जलालाबाद क्षेत्र के इस्लामइलपुर,अंबेहटा, उमरपुर, गांव में गेहूं व आम की फसल लोट पोट होगई है। उमरपुर गांव के बाग के ठेकेदार बबलू सैनी अंबेहटा के इस्लाम ने कहा कि आम के बोर को ज्यादा नुकसान नही पहुंचा है। आम की फसल पर ज्यादा बोर नही आपाया है। इस्माइलपुर गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि गेहूं के जिन खेतों में पानी आया है, उन को नुकसान पहुंचा हैं। कैराना निवासी अयूब, भूरा, प्रवीण कुमार ने बताया कि कैराना शहर- देहात में बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने से गेहू की फसल झुक गई है। तेज हवा व ओलावृष्टि से गेहूं की 25 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed