फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lord Valmiki is revered by all: Arvind Sangal

भगवान वाल्मीकि सभी के लिए पूजनीय: अरविंद संगल

Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lord Valmiki is revered by all: Arvind Sangal
शामली नगर पालिका में भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल व अ - फोटो : SHAMLI
भगवान वाल्मीकि सभी के लिए पूजनीय : अरविंद संगल
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका परिषद के हॉल में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के तत्वावधान में मनाया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल रहे।
पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि आदिकाल के प्रथम कवि हैं और वाल्मीकि ने विश्व के कल्याण के लिए महाकाव्य रामायण हजारों वर्ष पूर्व लिख दी थी। रामायण ऐसा पवित्र ग्रंथ है, जिसे जितनी बार पढ़ते हैं उतना ही ज्ञान मिलता है। चौधरी राजबीर सिंह ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिख कर संसार का कल्याण और मार्गदर्शन किया। दीपक सैनी ने वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण ग्रंथ संसार के कल्याण के लिए लिखा है। भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा का महत्व और आध्यात्मिक महत्व संसार को बताया।
विज्ञापन

अतिथियों व संगठन के लोगों ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में अनुज गौतम, सोनू चावला, पूर्व सभासद डॉक्टर राजीव कुमार वशिष्ठ, विनोद सेन, लोकेश कटारिया, डॉ. श्रीपाल, राजीव कुमार, प्रमोद कश्यप, अरुण झंझोट, विशाल कुमार, देवानंद वाल्मीकि, परविंदर कुमार, टिंकू गोस्वामी, मुकेश झंझोट, गोविंद चंद्र, साहिल चंद्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed