{"_id":"6ad66d798b728d8a4208eb77","slug":"construction-begins-under-junior-engineer-before-online-tendering-inquiry-demanded-shamli-news-c-26-1-sal1002-176420-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऑनलाइन टेंडर से पहले जूनियर हाईस्कूल में निर्माण शुरू, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऑनलाइन टेंडर से पहले जूनियर हाईस्कूल में निर्माण शुरू, जांच की मांग
विज्ञापन
32.41 लाख के कार्य को लेकर सभासदों ने उठाए सवाल, जिलाधिकारी से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के जूनियर हाईस्कूल में ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले निर्माण कार्य शुरू होने का मामला सामने आया है। सभासदों ने जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि टेंडर की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है, जबकि मौके पर करीब एक महीने से निर्माण चल रहा है।
नगर पंचायत ने 29 सितंबर 2026 को दो समाचार पत्रों में ऑनलाइन टेंडर का विज्ञापन प्रकाशित कराया था। इसमें 15वें वित्त आयोग की धनराशि से 32 लाख 41 हजार रुपये की लागत से दो शिक्षण कक्ष, उनके सामने आठ फुट चौड़ा बरामदा और हॉल का निर्माण प्रस्तावित है। टेंडर की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर शाम चार बजे तक है। आरोप है कि इससे पहले ही निर्माण शुरू करा दिया गया।
सभासद विजय कुमार, शमीमा, आसफा, राशिद चौधरी, अशोक कोरी और अजीम बेग समेत अन्य ने जांच की मांग की है। सभासदों का कहना है कि पहले भी ठेकेदार उम्मेद पर बिना टेंडर पंप हाउस बनवाने की शिकायत मंडलायुक्त से की गई थी। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी आलोक कुमार यादव को जांच के निर्देश दिए थे। प्रधानाचार्य भूप सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में दो कमरे और किचन का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जयवीर का कहना है कि पहले ही निर्माण की बात गलत है। जिलाधिकारी आलोक यादव ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।