फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal poles also taken over by hoardings; risk of accidents

Shamli News: नगरपालिका के खंभों पर भी होर्डिंग का कब्जा, हादसों का खतरा

Tue, 20 Oct 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal poles also taken over by hoardings; risk of accidents
अ​भियान: शामली में खंभों पर लगे फ्लैक्स। संवाद - फोटो : Archive
शहर में डिवाइडर के बीच लगे खंभों पर लगे हैं फ्लेक्स और होर्डिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के बीच मुख्य सड़क के डिवाइडरों पर लगे पालिका के खंभों पर अवैध रूप से होर्डिंग व फ्लैक्स की भरमार है। इससे हादसा होने का खतरा बना रहा है, लेकिन पालिका प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
शहर में यातायात व्यवस्था बनाने और वाहनों के सही संचालन के लिए शहर में मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनाए गए हैं। डिवाइडरों के बीच पालिका ने शहर के सुंदरीकरण और रोशनी के लिए खंभों पर लाइटें लगवाई गई है लेकिन इन पर अवैध रूप से होर्डिंग और फ्लैक्स कई स्थानों पर लटके हुए हैं तो कहीं आड़े-तिरछे लगे होने से जहां शहर की सुंदरता बिगड़ रही है वहीं इनसे हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

- बोले नागरिक
अशोक शर्मा ने कहा कि शहर में खंभों पर होर्डिंग नहीं लगने चाहिए। इससे वाहन चलाते समय चालक का ध्यान जाता है, जिससे हादसा होने का खतरा रहता है।
सूरज कुमार ने बताया कि शहर में हर तरफ होर्डिंग लगे हैं। पालिका के खंभों पर भी फ्लेक्स व होर्डिंग लगे हैं। तेज हवा चलने से इनके गिरने से हादसा हो सकता है। इसलिए अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खंभों पर लगे होर्डिंग व फ्लेक्स पहले भी हटवाए गए हैं। अगर फिर से कहीं लगाए गए हैं, तो उन्हें हटवाया जाएगा। - विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed