फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lord Shiva was worshiped as soon as he was sworn in

शपथ ग्रहण होते ही भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva was worshiped as soon as he was sworn in
शामली में योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के बाद गांधी चौक बाजार में जश्न मना? - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी व नगर युवा मोर्चा द्वारा योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण होते ही भगवान शिव पर जल अर्पण किया गया, प्रसाद चढ़ाया गया, उसके बाद शानदार आतिशबाजी शिव मूर्ति के समक्ष करते हुए सबको बधाई देते हुए मिष्ठान का वितरण जनता के बीच किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नितिन गोयल, सोनू जुनेजा, वंश मेहरा, पारस, रक्षित गोयल, अनुज धानिया, रिशु बंसल, मनीष मित्तल, सागर मित्तल, कांबोज, क्षेत्रीय मंत्री राहुल जैन, नितिन गोयल, सोनू जुनेजा, वंश मेहरा, हर्ष, अखिल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अस्पताल रोड पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ व्यापारियों को लड्डू बांटे। अमित मित्तल, पवन संगल, पंकज गुप्ता, डॉ. ज्ञानेंद्र, राजीव सभासद, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा सेना ने किया प्रसाद वितरित
शामली। हिंदू रक्षा सेना ने योगी सरकार दोबारा बनने पर जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर हलवे और पकौड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्त पर बढ़ रहा है। माफिया और गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। इसी के चलते जनता ने उन पर भरोसा जताया है। इस मौके पर संदीप उपाध्याय, टिंकू, राजेश गिरी, अमित सिक्का, अरविंद सिक्का, अमन नामदेव, महिपाल चौहान, देव मुंडेट, शुभम सिक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झिंझाना में योगी की शपथ के जश्न में डूबे भाजपाई
झिंझाना। प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की योगी सरकार के लखनऊ में हुए शपथ समारोह की खुशियां झिंझाना में भी मनाई गई। इस दौरान कस्बे में निकाली गई डीजे यात्रा पर भाजपाई जमकर झूमे योगी और मोदी सरकार के नारों के बीच आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। नगर के मुख्य बाजार से होते हुए वापसी तक भाजपाई जमकर झूमे और एक दूसरे को मिलकर बधाई दी। बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने बांटी मिठाई
शामली। योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष में शामली के उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान के अध्यक्ष अंकित गोयल के प्रतिष्ठान पर मिठाई बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया। सभी ने दोबारा योगी जी की सरकार आने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अंकित गोयल ने कहा कि योगी जी ने प्रदेश में सभी व्यापारियों व उद्यमियों को सुरक्षा का वातावरण दिया है। सभी उद्यमी प्रदेश में निडर हो कर अपना व्यापार कर पाते हैं, इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल अमित जैन, प्रवीण गोयल, आशीष अग्रवाल,सचिन गर्ग, सुधाकर आर्य आदि उद्यमी उपस्थित थे

मंदिरों में बजे घंटे और शंख, बांटी मिठाई
कांधला। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार के आने के बाद योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने पर कस्बे वासियों व्यापारियों व पूर्व चेयरमैन ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मंदिर में घंटे व शंख बजाए गए। वहीं मंदिर के आस-पास के व्यापारियों ने इस खुशी में हलवे का प्रसाद बनवाकर मंदिर में भोग लगाने के बाद वितरित किया। इस दौरान संजय मित्तल, राजकुमार प्रजापति, संदीप सैनी, अजय जैन, सर्वेश वर्मा, टीटू पंजाबी, अमित कुमार, सचिन कुमार, सचिन शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, संदीप हलवाई, पिंटू गोयल के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।कस्बे के रेलवे रोड पूर्वी यमुना नहर पटरी के समीप पूर्व चेयरमैन हाजी सलाम ने कस्बे वासियों को मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सुरक्षा के मुद्दों पर दोबारा सत्ता में आई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन के प्रतिष्ठान पर भी मिष्ठान वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed