फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   loote truck ke saath teen pakde

तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया ट्रक बरामद

Tue, 07 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
loote truck ke saath teen pakde
शामली पुलिस लाइन में लूट के आरोपी का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। लिलौन के पास दूध के पाउडर     के कट्टों से भरे ट्रक लूट का  पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने लूटा गया ट्रक और दूध का पाउडर बरामद किया है। साथ ही घटना में संलिप्त तीन बदमाशों     को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी की रात्रि मिल्क पाउडर के 400 कट्टे लेकर ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था। ट्रक चालक मासूम खान चला रहा था, जबकि कंपनी का सुपरवाइजर राजकुमार भी साथ था। लिलौन के पास बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया था उनको कैराना में जंगल में फेंककर    फरार हो गए थे। इस संबंध में सुपरवाइजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में झिंझाना रोड नहर पुल माता मंदिर के पास से घटना में लिप्त बदमाशों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


जिनके कब्जे से छीना गया  ट्रक और 264 मिल्क पाउडर के कट्टे मिल गए। बदमाशों के पास   से दो तमंचे, कारतूस तथा एक   चाकू बरामद कर लिया। पुलिस    के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शाहनजर पुत्र मांशा निवासी ग्राम जहानपुरा थाना कैराना, आरिफ पुत्र रियाज निवासी बधुपुरा थाना कैराना जनपद शामली, मुसारिक पुत्र फरमान निवासी ग्राम जहानपुरा बताए हैं। बदमाशों के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे अन्य थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed