फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   loot, arrest

लूट की घटना का खुलासा, बदमाश गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
loot, arrest
कैराना पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। आठ दिन पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूटे गए एटीएम कार्ड, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि 22 जून को रात्रि को अंकुर कुमार निवासी पुरानी अनाज मंडी नरेला दिल्ली कैराना अपनी ससुराल में आ रहा था। जब वह शामली में बस के इंतजार में खड़ा हुआ था, तभी बाइक सवार ने उसे लिफ्ट देकर बैठा लिया था। जगनपुर मोड़ पर बाइक सवार के दो साथी मिले थे, जिसके बाद तीनों ने अंकुर से 20 हजार रुपये, मोबाइल, दो एटीएम कार्ड लूट लिए थे। कोतवाल ने बताया कि रविवार को लूट को अंजाम देने वाले एक आरोपी आजम निवासी मोहल्ला आलकलां को एसआई खुर्शीद अली ने कांधला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी से नकदी बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed