फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Look They don't care about their lives

देखिए! इनको नहीं है जान की परवाह

Fri, 29 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Look They don't care about their lives
शामली भिक्की मोड पर बाइक पर जाते चार युवक - फोटो : SHAMLI
देखिए! इनको नहीं है जान की परवाह
विज्ञापन

शामली। लोगों से यातायात नियमों का पालन कराने की तमाम कोशिशें हो रही हैं, लेकिन वे हैं कि सुनने को तैयार ही नहीं है। सड़क पर खूब ट्रिपल राइडिंग हो रही है। बाइक पर चार-चार लोग सवार होकर धड़ल्ले से चौराहों से निकल रहे हैं, लेकिन कोई रोक टोक नहीं है। कुछ लोग तो इतने व्यस्त नजर आए कि एक हाथ से दुपहिया चला रहे थे तो दूसरे हाथ में मोबाइल कान से लगा था। अब इन्हें कौन समझाए कि जरा सा ध्यान बंटते ही जान जोखिम में होगी। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने शहर में पड़ताल की तो चौंकाने वाले हालात नजर आए।
धीमानपुरा रोड पर एक बाइक पर तीन युवक बैठे तेजी से जा रहे थे। ये लोग शायद बैंड पार्टी से थेे। एक के हाथ में बैंडबाजा था। बाइक चला रहा युवक अपना मोबाइल कान से लगाकर बात कर रहा था। उसका ध्यान बाइक चलाने में कम और बात में ज्यादा था, लेकिन इन्हें टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

चालकों को किसी का नहीं डर
शिवमूर्ति के निकट एक स्कूटी सवार कान पर मोबाइल लगाकर बात करते हुए आराम से ड्राइविंग करते जा रहे थे। सड़क पर बूंदाबांदी की फिसलन थी, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि ऐसे में यदि जरा भी संतुलन बिगड़ा तो ये उन्हें भारी पड़ जाएगा। हैरानी की बात तो ये थी कि पास ही पुलिस वाले भी खड़े थे लेकिन किसी ने टोका तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तो एक बाइक पर चार का सफर
भिक्की मोड़ के निकट तो एक बाइक पर चार युवक ही सवार थे। चारों बाइक पर एकदम सटे हुए थे। पीछे बैठा युवक तो नीचे गिरने को हो रहा था। ऐसे में यदि किसी स्पीड ब्रेकर पर बाइक चढ़ी तो पीछे बैठे व्यक्ति को नीचे सड़क पर गिरने और हादसा होने में देर नहीं लगेगी।
बेखौफ कर रहे ट्रिपल राइडिंग
वीवी इंटर कालेज के निकट, बाइक पर तो तीन युवक बैठे आराम से बैठे जा रहे थे। यहां एक के बाद एक तीन चार युवक बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते गुजरे, लेकिन उन्हें किसी का खौफ नहीं था। हैरानी की बात है कि इसी रोड पर तीन जगह पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं।
चलते टैंपू में चढ़ने की जोरआजमाइश
कैराना रोड पर बुधवार देर रात बूंदाबांदी के बीच गुजरे एक टैंपू पर दौड़कर तीन चार युवक चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि दो तीन युवक पीछे थे। ऐसे में इनकी जान जोखिम में थी, लेकिन इन्हें शायद इसकी परवाह ही नही थी।

हादसे की नहीं कोई चिंता
नगरपालिका गेट के पास बाइक चला रहा युवक मोबाइल पर बातों में व्यस्त था ,लेकिन उसे इस बात की परवाह नहीं थी कि यदि उसकी इस लापरवाही से उसके साथ कोई हादसा भी हो सकता है।

शामली वीवी इन्टर कॉलेज   रोड  पर ट्रिपल राईडिंग करते लोग

शामली वीवी इन्टर कॉलेज रोड पर ट्रिपल राईडिंग करते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली नगर पालिका  कार्यालय से  मोबाइल     फोन पर बात करते हुऐ बाइक पर जाता युवक

शामली नगर पालिका कार्यालय से मोबाइल फोन पर बात करते हुऐ बाइक पर जाता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली   में भिक्की मोड पर  मोबाइल     फोन पर बात करते हुए बाइक पर जाते युवक

शामली में भिक्की मोड पर मोबाइल फोन पर बात करते हुए बाइक पर जाते युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed